पुन्नी मेला के अवसर पर महादेव घाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खारून नदी में किया पुन्नी स्नान, हटकेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद

रायपुर (सौरभ बख्शी 9826189686)। छत्तीसगढ़ की लोक आस्था, धार्मिक परंपरा एवं संस्कृति के प्रतीक पुन्नी मेला के पावन अवसर पर आज महादेव घाट स्थित खारून नदी में सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ पुन्नी स्नान किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खारून नदी में स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। स्नान के पश्चात सभी ने महादेव घाट स्थित प्रसिद्ध हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इसके पश्चात सभी अतिथियों ने पुन्नी मेला के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महादेव घाट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला सुबह 8 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक चलता रहा। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक श्री संदीप साहू, प्रदीप तिवारी, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर, श्री सन्नी अग्रवाल, श्री गिरीश दुबे, श्री ऊधो राम वर्मा, श्री मनीराम साहू, श्री सुंदर जोगी, श्री अन्नू राम साहू, श्री अजय निषाद, श्री भक्कू कश्यप, श्री छितेंद्र ठाकुर, श्री आकाश दीप शर्मा, श्री अमित तिवारी, श्री सूरज, श्रीमती मनीषा, श्री सानू सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का संदेश देता है।

Hot Topics

Related Articles