दिव्यांग एक्ट 2016 छत्तीसगढ़ में हो लागू…… जिला अध्यक्ष हरिराम कोराम

बालोद।दिव्यं।ग सेवा संघ बालोद का गंगासागर तालाब पार में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अपने 6 सूत्रीय मांग को माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया जाए और इसी उद्देश्य से 6 सूत्री मांग को लेकर संगठन ने

बालोद जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन की उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 18 माह से चल रहे हड़ताल जारी है फिर भी सरकार दिव्यांगों के समर्थन में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यही नहीं अनेक यातनाएं एवं अत्याचार को झे लकर उनके जीवन यापन करना पड़ रहा है । आज महंगाई के दौर में ₹500 पेंशन से कुछ नहीं होता दो वक्त का खाना नसीब नहीं होता

एवं परिवार का भरण पोषण भी नहीं होता अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

ज्ञापन देते समय शिव कुमार, हरिराम कोराम, रूपेश कुमार सोनकर ,प्रियांशु कुमार , दिगंबर सोनबोईर, यशवंत कुंभकार, सुरेश कुमार साहू, मिथिलेश यादव ,हितेश यादव ,राधा देशमुख , हीर मोतीन निषाद, फूल कुवर निषाद एवं रेनी ठाकुर उपस्थित थे।

प्रदेश संयोजक शिवकुमार का कहना है कि जिस दिव्यांग को साइकिल की अति आवश्यक है उनको आज तक ट्राई सीकल एवं बैटरी चलीत मोटरसाइकिल नहीं मिला है इस कारण रोड से घीसते हुए अपनी मांगों को पूरा कर।ने के लिए विश्रामगृह तक पहुंचना पड़ा ।

यह है 6 सूत्रीय मांग

1,फर्जी दिव्यांग पत्र प्रमाण पर अटैच करके नौकरी करने वालों पर राज्य मेडिकल बोर्ड से भौतिक सत्यापन कराकर कार्यवाही किया जाए ।

2,दिव्यांगों की पेंशन 500 से बढ़।कर 5000 किया जाए एवं बीपीएल की सर्वे सूची को रद्द किया जाए ।

3,समस्त विभागों में रिक्त पदों पर तीन प्रतिशत छूट देकर पद को भर । जाए एवं विज्ञापन जारी कर प्रेस विज्ञप्ति में प्रेषित किया जाए ।

4, 18 साल से अधिक दिव्यांग युवति को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए एवं शादी न होने की स्थिति में 5000 अतिरिक्त पेंशन दिया जाए ।

5,शासकीय पदों पर कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारियों को दिनांक 1 /1/ 2016 से गणना करते हुए तीन प्रतिशत आरक्षण देकर हुए उन्हें पदोन्नति कर पत्र जारी किया जाए ।

6,कोरोना क।ल से पूर्व वित्त निगम से लिया गया ऋण को माफ किया जाए एवं बिना गारेंटर के लोन दिया जाए ।

Hot Topics

Related Articles