राज्य स्तरीय सुवा नृत्य प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की झलक दिखी मंच पर, ज्ञानवी, भाव्या, इशिका और रिया ने जीता सबका दिल

संदीप यादव मुंगेली (छत्तीसगढ़)।छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय सुवा नृत्य प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर शानदार सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता में ज्ञानवी देवांगन, भाव्या साहू, इशिका साहू एवं रिया सेन ने पूरे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुवा नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया।

बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, शानदार तालमेल और मनमोहक नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इतनी कम उम्र में बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करना सराहनीय रहा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इस नृत्य प्रस्तुति का मार्गदर्शन अंजलि वैष्णव द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं बच्चों की मेहनत से मंच पर लोकसंस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

बच्चों की इस प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी अपनी लोककला, परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*प्रतिभागी बच्चे:*
– ज्ञानवी देवांगन
– भाव्या साहू
– इशिका साहू
– रिया सेन

मार्गदर्शक: अंजलि वैष्णव

Hot Topics

Related Articles