राज्य शासन ने किया अवर सचिवों का तबादला

रायपुर 25 नवंबर 2024। राज्य सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक शिक्षा विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव का तबादला किया गया है।आदेश के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की का तबादला कर उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दिया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव दानियल एक्का को ग्रामोद्योग विभाग भेजा गया है।

Hot Topics

Related Articles