रायपुर- पुलिस SSP संतोष कुमार सिंह ने आज 260 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसएसपी संतोष सिंह ने एक ही थानों में लंबे समय से जमे कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल का तबादला आदेश जारी किया है। एसएसपी द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में एक सब इंस्पेक्टर और 10 एएसआई का भी तबादला किया गया है।






