१६ दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

रायपुर :छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में चार बैठकें आयोजित की जाएंगी और इनमें कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बताया कि इस सत्र में सरकार द्वारा चार संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस सत्र में 2024-25 के दूसरे अनुपूरक बजट को भी किया जाएगा पेश

पहला विधेयक विधानसभा सदस्यों के वेतन, भत्तों और पेंशन से संबंधित होगा। दूसरा विधेयक भू-राजस्व संहिता में संशोधन का है। तीसरे और चौथे विधेयक नगर पालिका और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन करेंगे। इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दूसरे अनुपूरक बजट को भी इस सत्र में पेश किया जाएगा।

इस सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 814 प्रश्न पूछे हैं, और 140 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, 12 आशासकीय संकल्प, 12 शून्यकाल सूचनाएं और 57 याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

 

Hot Topics

Related Articles