महासमुंद: महासमुंद जिले की तीन राइस मिलों पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग ने दबिश देकर सील की है। संयुक्त टीम ने तीनों राइस मिलों को सील कर दिया है। साथ ही स्टॉक की जब्ती और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की है। राइस मिलर्स ने छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन एक्ट 2016 का उल्लंघन किया है। साथ ही चावल भी जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। श्री नारायण राइस इंडस्ट्री बसना, श्रीवास्तव राइस इंडस्ट्री बसना और लक्ष्मी राइस मिल बागबाहरा को सील किया गया है। जिलाधीश के निर्देश पर जिले में धान उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा में जो राइस मिलर्स धान उठाव और कस्टम मिलिंग में रूचि नहीं ले रहे उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।





