रायपुर।छत्तीसगढ़ में बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। विपक्षी पार्टियां बीएड शिक्षकों के साथ खड़े होने का दावा तो कर रही है, लेकिन वो साथ परिणाम मूलक होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में मंच पर जाकर समर्थन का वादा किया है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीएड सहायक शिक्षकों के मंच पर जाकर उनके साथ खड़े रहने की बात कही है। लेकिन सरकार फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ पत्ते नहीं खोल रही ।
इधर बीएड सहायक शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं दंडवत यात्रा करने का बाद बर्खास्त शिक्षकों ने रायपुर के माना में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। रविवार को करीब 5 किलोमीटर दंडवत होकर यात्रा निकाली, जो माना चौक से शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटते हुए विरोध किया। आंदोलन का आज 27वां दिन है।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि युवा साथियों कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। डरना नहीं, झुकना नहीं। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी B.Ed सहायक शिक्षकों के समर्थन में उतरी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देशभर में भाजपा युवाओं को अंधकार में धकेल रही है।





