ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी

रायपुर। शिक्षा की मुख्यधारा से विमुख छात्र-छात्राओं को फिर से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अब 10वीं और 12वीं  की मुख्य और अवसर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया है. पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी. इन परीक्षाओं में सामान्य क्रेडिट , आरटीडी , और अवसर परीक्षार्थी भाग ले सकते हैं.। मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित होने वाली पहली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो गई है. सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है. वहीं, विलंब शुल्क  के साथ 1 से 5 जुलाई तक 500 रुपए अतिरिक्त देकर आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन ऑनलाइन और अध्ययन केंद्रों के माध्यम से भरे जा सकते हैं।

Hot Topics

Related Articles