Scert में FLN मेला आयोजित किया गया

रायपुर।एससीईआरटी छत्तीसगढ़ द्वारा एससीईआरटी परिसर, रायपुर में एफ एल एन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) मेले का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूलों के 500 से अधिक छात्रों और 150 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। मेले में 40 स्टॉल लगाए गए, जहां छात्रों ने अपने नवाचारी शिक्षण सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से अपनी शिक्षा और सीखने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्‌घाटन एस.सी.ई.आर.टी. की निदेशक (आईएएस) दिव्या उमेश मिश्रा ने किया। अपने उ‌द्बोधन में एस.सी.ई.आर.टी. निदेशक ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एफ एल एन. के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि इस तरह का एफ एल एन. मेला हर जिले, विकासखंड एवं संकुल में आयोजित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक डी.पी.आई. डा. योगेश शिवहरे, सहायक संचालक डी.पी.आई. अशुतोष चावडे, अतिरिक्त संचालक समग्र शिक्षा के. कुमार, संयुक्त संचालक एस. सीई.आर.टी. (वित्त) श्र‌द्धा धवाइत, उप संचालक एस.सी.ई.आर.टी. पुष्पा किस्पोट्टा, सहायक संचालक डा. एम सुधीश, एफ एल एन प्रकोष्ठ प्रभारी सुनील मिश्रा, शबनम खान, सहायक संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्रशांत पाण्डेय एवं राज्य स्रोत समूह के समस्त सदस्य भी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles