Monday, February 23, 2026
More

    अब महीने के सभी दिवसों में ट्रेजरी में बिल स्वीकार किए जाएंगे

    रायपुर। अब महीने के सभी दिनों में ट्रेजरी में बिल स्वीकार किये जायेंगे। इस संबंध में सभी ट्रेजरी अफसरों को निर्देश जारी कर दिया गया है। दरअसल 1 जुलाई 2024 से सभी ट्रेजरी में आनलाइन सिस्टम लागू हो चुका है, जिसकी वजह से काम काफी आसान हो गये हैं। लिहाजा पहले जो 20 तारीख के बाद बिल नहीं लिये जाते थे, वो नियम अब बदल दिया गया है।

    ट्रेजरी में अब महीने के हर दिन बिल लिये जायेंगे और उसे पास या रिजेक्ट किया जायेगा। दरअसल पहले ये नियम था कि माह के अंतिम सप्ताह में वेतन देयर के अलावे दूसरे बिल स्वीकार नहीं किये जाते थे। ऐसा इसलिए था कि ट्रेजरी अफसरों को समय मिल सके, लेकिन जब से आनलाइन काम हुआ है, तब से उनके पास काफी वक्त बच जाता है। लिहाजा अब नियम में बदलाव किया गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!