रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायतचुनाव की घोषणा कर दी गई है। नगरीय निकायों में 22 तारीख से सूचना का प्रकाशन होगा। उसी दिन से नमांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 1फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतगणना निकायों का चुनावों एक चरण में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों में तीन चरणों में मतदान होगा।में कुल 192 निकाय है जिनमे 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगम में चुनाव होगा। 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव कराये जायेंगे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होगा। 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायतों के लिए मतदान होगा। पंचायतों के लिए मतगणना 18, 21 24 फरवरी को होगा। तीन चरणों में मतदान फोर्स की कमी की वजह से किया गया है।





