मुख्यमंत्री साय इस बार २६ जनवरी को सरगुजा में झंडारोहण करेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री इस बार बस्तर में झंडा नहीं फहरायेंगे। पूर्व परंपरा से अलग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 जनवरी को सरगुजा में झंडोत्तोलन करेंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में झंडोत्तोलन करेंगे, वहीं अरुण साव रायगढ़ में, जबकि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू कोरबा में तिरंगा फहरायेंगे।

आचार संहिता के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस काफी सादगी से आयोजित होगा। कल ही चुनाव आयोग की तरफ से इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। आचार संहिता लागू रहने की वजह से गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के संबोधन से लेकर 26 जनवरी की झांकी तक में इसका असर दिखेगा।

Hot Topics

Related Articles