डीएलएड सहायक शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति…. डीपीआई ने जारी की गाइडलाइन

रायपुर।डीएलएड अहर्ताधारी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसे लेकर काउंसिंलिंग का आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि हाईकोर्ट ने बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर डीएलएड अहर्ता वाले सहायक शिक्षकों को नियुक्ति करने का आदेश दिया है। जिसके बाद अब काउंसिलिंग की गाइडलाइन जारी कर दी गयी है।अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच आवंटित जिलों में की जायेगी। 5 फरवरी को मेरिट सूची जारी की जायेगी। 7 से 12 दिसंबर के बीच स्कूल आवंटन के लिए काउंसिलिंग होगी। 14 फरवरी को स्कूल आवंटन  किया जाएगा । उसके बाद  27 फरवरी से 3 मार्च तक आवंटित जिलों में दस्तावेज जांच और नियुक्ति पत्र का  वितरण किया जायेगा। वहीं 15 मार्च तक नियुक्त शिक्षकों को ज्वाइनिंग का मौका मिलेगा।

Hot Topics

Related Articles