Monday, February 23, 2026
More

    छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं, फिर बढ़ेगी रात में ठंड

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस बीच, रात में हल्की ठंड बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है।

     

    आज शनीवार 25 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

     

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। उधर, अगले 3 दिनों में दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसका मतलब है कि मौसम ऐसा ही रहेगा।

     

     

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण दिन में कुछ गर्मी महसूस की जा रही है। अब रात में ज़्यादा ठंड नहीं है।

     

    अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। अब राज्य में उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं आने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!