Monday, February 23, 2026
More

    नेटवर्क मार्केटिंग करने वाला शिक्षक सस्पेंड

    जशपुर: जशपुर में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी हर्बल लाइफ का प्रचार करने वाले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक बिना अनुमति और बिना छुट्टी स्वीकृत कराए लगातार स्कूल से अनुपस्थित थे।

     

    इसके अलावा, वह हर्बल लाइफ कंपनी का प्रचार भी कर रहे थे। शिक्षक के फेसबुक और इंस्टाग्राम के आधार पर प्रथम दृष्टया यह बात सही पाए जाने पर कलेक्टर रोहित व्यास ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।

     

    अवकाश लिए बिना विद्यालय से अनुपस्थित थे शिक्षक

     

    विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल के प्रतिवेदन अनुसार ललित कुमार दिवाकर, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढ़ीहादोहर, विकासखण्ड कांसाबेल, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ का 11 नवम्बर 2024 से 30 नवम्बर 2024 तक एवं 1 दिसम्बर 2024 से 30 नवम्बर 2024 तक , 9 दिसंबर 2024, 30 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 से 4 जनवरी 2025 तक, बिना पूर्व सूचना/आवेदन या बिना छुट्टी की मंजूरी के स्कूल से अनुपस्थित रहा है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!