Monday, February 23, 2026
More

    धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी- विष्णुदेव साय, बैज ने उठाए सवाल

     

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे लेकर संकेत दे दिए हैं। दरअसल राज्य सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदी की तारीख तय की है, आज 29 जनवरी है लिहाजा 2 दिन के भीतर ही धान खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जाने के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की फिलहाल जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि पिछले साल जो धान खरीदी का रिकॉर्ड था, उससे भी ज्यादा खरीदी इस बार की गई है। इधर इस मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की आज भी किसान भटक रहे हैं, विपक्ष मांग कर रहा है कि धान की खरीदी की तारीख बढ़नी चाहिए। प्रदेश के किसानों की एक-एक दाने की खरीदी की जाए, ऐसे में अगर धान खरीदी की तारीख राज्य सरकार बढ़ा दे तो क्या दिक्कत होनी चाहिए ? उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का धान सरकार खरीदना नहीं चाह रही है। कुल मिलाकर किसानों का हित सरकार नहीं देख रही है, तभी इस तरह का बयान सामने आ रहा है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!