रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभागीय बैठक लेंगे। आज स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेने वाले है, जिसमें अलग अलग बिंदुओं पर मुख्यमंत्री अधिकारियों से जानकारी लेंगे.सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में बैठक शुरू होगी, जिसमें स्कूल शिक्षा सचिव , डीपीआई सहित शिक्षा विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 1 बजे तक ये बैठक चलेगी।मुख्यमंत्री मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे।शाम 5:20 मिनट में सीएम हाऊस लौटेंगे।बजट पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग की यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। माना जा रहा है कि बजट में शामिल होने वाले प्रस्ताव को लेकर भी मुख्यमंत्री आज बैठक में चर्चा करेंगे। इसके अलावा शिक्षकों एवं प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन से जुड़े मामलों की भी मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे और अध्ययतन जानकारी लेंगे।





