छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अब प्रदेश में ‘लोक सुराज अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है

रायपुर।छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अब प्रदेश में ‘लोक सुराज अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म करना और ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसमें समाधान शिविरों से लेकर योजनाओं की समीक्षा तक की जाएगी। अप्रैल से शुरू होकर ये अभियान 31 मई तक चलेगा।

लोक सुराज अभियान का पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जनता से आवेदन लिए जाएंगे। इन आवेदनों में नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकेंगे।

दूसरे चरण में, एक महीने तक प्राप्त आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी व संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई के तहत समाधान सुनिश्चित करेंगे।

अभियान का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में न केवल आवेदनों का निराकरण होगा, बल्कि योजनाओं व परियोजनाओं की जमीनी समीक्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इन बैठकों की समीक्षा करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता को जानकारी देंगे।

Hot Topics

Related Articles