Monday, February 23, 2026
More

    रायपुर में थाने में पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई

    रायपुर। पुलिस थाने में मारपीट के आरोपियों ने पुलिस एएसआई से कालर पकड़ कर धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। करीब आधा दर्जन लड़के एक ढाबे वाले से विवाद के बाद पुलिस थाने पहुंचे थे। यह पूरी घटना गुरुवार रात 12-1 बजे के आसपास बजे की है। एएसआई रमेशचंद यादव अपने साथी के साथ 1 बजे रात को नाइट पेट्रोलिंग पर निकल रहे थे। तभी दो लड़के प्रवीण सरोज और अनुज साह भागते हुये थाना के अन्दर आये और बताए की कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की है। इससे पहले हर्षदीप, आकाश जांगड़े, राधे यदु और अन्य लोग आमानाका इलाके के एक ढाबे में गए थे। जहां उनका ढाबा संचालक के साथ विवाद हुआ। इसके बाद ढाबा संचालक थाने पहुंचा। तो उसके साथ सभी युवक भी पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की गलती बताते हुए पुलिस से शिकायत की। एफआईआर में लिखा है आरोपी खुद को बंजरंग दल का बता रहे थे। पीछे पीछे आए आकाश जांगडे, हर्षदीप राजपूत, राधे यदु, संजु यदु लोग अपने अन्य साथियो के साथ थाना के अदंर आये। और दोनों युवकों से मारपीट करने लगे। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया तो वो उनसे भई धक्का मुक्की करने लगे, वर्दी पकड़ ली। धक्के से थाने मे लगी स्टील की ग्रील पुलिस अधिकारी पर गिर गई। एएसआई की रिपोर्ट पर जिसके बाद हर्षदीप राजपुत, आकाश जांगडे, राधे यदू, संजु यदु, प्रवीण सरोज, अनुज साह समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट और शासकीय कार्य पहुंचाने पर अपराध दर्ज किया गया है।लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!