छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए पर्यटक वापस लौट रहे

रायपुर। करीब 13 साल बाद कश्मीर पहुंचा, तो श्रीनगर में भय, और आतंक से एकदम अलग शांति का माहौल साफ दिख रहा था लेकिन मंगलवार की दोपहर परिवार के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के 65 लोगों के साथ बस से पहलगाम के लिए निकले, तो पुलवामा के पास गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू हो गई। फिर थोड़ी दूर आगे सुरक्षा बलों बस रोक दिया गया। यह बताया गया कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है, और 28 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर यात्री बसों को रोका गया, और भय -चिंता के बीच घंटों इंतजार करने के बाद यात्री बसों को वापस श्रीनगर के लिए लौटा दिया गया।

 

Hot Topics

Related Articles