राजनांदगांव: आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब व 50 किलो महुआ लाहन जब्त

डोंगरगांव। आबकारी विभाग डोंगरगांव वृत्त की टीम ने मंगलवार को पथरा नवागांव स्थित नाले के पास दबिश देकर अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त की। मौके से 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, लगभग 50 किलोग्राम महुआ लाहन एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक मिलाप मांडवी, आबकारी स्टाफ किशोरी कोमरे और दीपक सिन्हा शामिल थे। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles