राजनांदगांव: आबकारी विभाग ने दबिश देकर 24 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब जब्त की

राजनांदगांव। चिचोला आबकारी वृत्त, जिला राजनांदगांव की टीम ने 26 अप्रैल 2025 को ग्राम आमाटोला बागनदी में कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमराज मरसकोले के रिहायशी मकान से 24 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जब्त की।

 

यह कार्रवाई उप निरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में अनिल सिन्हा, मनीष रजक और भोजराज उइके द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के तहत प्रकरण कायम किया गया है

Hot Topics

Related Articles