छत्तीसगढ़ : तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार दिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, गुरूवार यानी आज मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है।

 

 

Hot Topics

Related Articles