Wednesday, February 25, 2026
More

    मजदूर हत्याकांड का खुलासा, स्टील फैक्ट्री में मिली थी लाश

    राजनांदगांव। सोमनी के टेड़ेसरा में मौजूद पीएस स्टील फैक्ट्री में हुए मजदूर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो मृतक के साथ ही फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपियों ने 50 हजार रुपए लूटने के दौरान मजदूर की हत्या कर दी। पीएस स्टील फैक्ट्री के मजदूर धर्मेन्दर की लाश उसके क्वाटर में 30 मई को मिली थी। क्वाटर के बाहर ताला लगा हुआ था, वहीं उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सोमनी पुलिस ने शव के पीएम के बाद मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें संदेही प्रियांशु थापा, धर्मेंद्र सुंदरे और हरामन यादव स्टाफ क्वाटर के आसपास दिखे। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने धर्मेन्दर के हत्या की बात स्वीकार ली। आरोपियों ने बताया कि उन्हें धर्मेन्दर के पास 50 हजार रुपए होने की जानकारी थी, जिसे लूटने की नीयत से तीनों उसके क्वाटर में पहुंचे थे।गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या, फिर लूट लिए 50 हजार: आरोपियों ने बताया कि तीनों वारदात वाली रात धर्मेन्दर के क्वाटर में पहुंचे। जहां दाखिल होते ही उन्होंने धर्मेन्दर के पास रखे 50 हजार रुपए को लूटने का प्रयास किया। लेकिन धर्मेन्दर ने इसका विरोध किया और मारपीट करने लगे। जिसे देखते हुए तीनों ने पहले धर्मेन्दर की जमकर पिटाई की, फिर धारदार चाकू से उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रुपए आपस मे बांटकर क्वाटर के गेट में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

     

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!