Wednesday, February 25, 2026
More

    किडनी रोग से ग्रसित मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा बनेगा जीवनदायी

    मोहला । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में निशुल्क डायलिसिस उपचार सेवा प्रारंभ कर दिया गया है। यह सुविधा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम जीवनधारा के तहत किया गया है। यह निशुल्क डायलिसिस सेवा, कलेक्टर तुलिका प्रजापति के नेतृत्व और प्रयासों से संभव हो सका है। यह सुविधा जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के लोगो के लिए एक सौगात है।

    निशुल्क डायलिसिस जीवनधारा के तहत किडनी रोग से ग्रसित मरीज डायलिसिस के लिए दूर के शहरों में जा रहे थे, उन्हे अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में यह सुविधा निशुल्क रूप से उपलब्ध रहेगी। इसमें लगने वाली दवाइयां, मशीन तथा अन्य किसी प्रकार के खर्च से निजात मिलेगी, इसके लिए मरीज को अपने साथ स्वयं का आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा, शुभारंभ के दिन ही दो किडनी रोग से ग्रसित मरीजों का डायलिसिस किया गया, तुकाराम निवासी ग्राम मानपुर एवं लिखनलाल देवांगन निवासी ग्राम मानपुर ने बताया की उन्हे सप्ताह में दो बार डायलिसिस के लिए क्रमश राजनांदगांव एवं दुर्ग जाना पड़ता था। इसमें उनका अत्यधिक खर्च एवं परेशानी का सामना करना पड़ता था, अब वे खुश है कि उन्हें डायलिसिस की सुविधा अपने ही जिले में बिना किसी खर्च एवं परेशानी के उपलब्ध हो रही है, इसके लिए इन्होने जिला प्रशासन मोहला-मानपुर-अं.चौकी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी को धन्यवाद दिया है, यह सुविधा सप्ताह में सोमवार से शनिवार प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

    इस सेवा का शुभारंभ गत दिवस मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी एस आर मंडावी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश खोब्रागढ़े, राकेश कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ.देवेन्द्र ठाकुर चिकित्सा अधिकार, निशा नायक विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, डायलिसिस टेक्नीशियन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!