Wednesday, February 25, 2026
More

    विधवा महिला की हत्या, 2 मासूम हुए अनाथ, कोरोना काल में हुई थी पिता की मौत

    खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई, जिससे उसके 2 मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए। मामला ग्राम खैरबना का है, जहां स्कूल से लौटने के बाद 2 मासूम बच्चे दरवाजा खटखटा रहे थे, अपनी मां को आवाज लगा रहे थे। लेकिन जब काफी समय बाद भी मां ने दरवाजा नहीं खोला और न ही जवाब दिया, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही पड़ोसी और बच्चों ने घर के अंदर कदम रखा, सभी के होश उड़ गए। महिला की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी मिली।

    जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान मोहिनी साहू (उम्र 30) के रूप में हुई है। मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी और अपने बच्चों के साथ अकेले ही रहती थी। बीते दिन वह घर पर अकेली थी और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चे लौटकर जब घर पहुंचे तो उनके सर से मां का साया भी छिन चुका था।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!