Tuesday, February 24, 2026
More

    सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार शाम एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही INSAS, SLR राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शाम के समय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अब भी पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!