Wednesday, February 25, 2026
More

    रायपुर के लिए निकले 6 युवकों की सड़क हादसे में मौत

    राजनांदगांव. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!