Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव : विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने कृष्ण जन्माष्टमी की नागरिकों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

    राजनांदगांव । भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण की जयन्ती, कृष्ण जन्माष्टमी की विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाए दी है। उन्होने कहा कि, भादो माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण का अवतरण हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।विधायक डॉ. रमन सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, जब जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता गया तब तब भगवान जगदीश पृथ्वी पर जन्म लिए। भगवान विष्णु द्वारा लिए गए अवतारों में राम अवतार, कृष्ण अवतार सबसे प्रमुख है। उन्होने कहा कि, भगवान कृष्ण ने कंस जैसे राक्षस का संहार करने धरती पर जन्म लेकर वसुधा को पावन कर दिया था। हिन्दु धर्म के लोग धुमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते है।सांसद श्री पाण्डे ने देश विदेश के कोने-कोने में मनाए जाने वाले इस पावन पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि, श्री कृष्ण का जन्म रोहणी नक्षत्र में हुआ था, इसलिए इस नक्षत्र में पूजा करना अतिशुभ माना जाता है। उन्होने कहा कि, इस शुभ दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने जीवन को सफल बनाए।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!