Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगढ़ : गोविंदोत्सव की तैयारी की जा रही है

    डोंगरगढ़।डोंगरगढ़ के सबसे बड़े महापर्व गोविंदा उत्सव इस साल आयोजन के 107 वर्ष पूरे कर लेगा। 1918 में पर्व की शुरुआत हुई थी। समय के साथ इसकी भव्यता बढ़ चुकी है। पारम्परिक दही हांडी लूट के अलावा अब क्रेन से इनामी मटको लुटाई जा रही है। इस बार शहर में 4 जगहों पर लाखों रुपए की इनामी मटकी लुटाई जाएगी। हर्ष स्कूल ग्राउंड, नाका पारा व गोल बाजार में डीजे की जुगलबंदी और आकर्षक लाइट शो इस बार देखने को मिलेगा। लाइट शो एक नया अनुभव रहेगा। वहीं क्रेन में करीब 25 फीट की ऊंचाई पर मटकी लटकेगी। इस बार गोल बाजार, हाई स्कूल ग्राउंड, नाका पारा व देव नगर में क्रेन से मटकी लुटाई जाएगी। प्रत्येक समितियों में में 55 हजार से ऊपर के इनाम रखे गए है। यानी लूटने वाली गोविंदाओं की टोली को लाखों रुपए का इनाम मिलेगा। इसके अलावा नगर में भगवान श्रीकृष्ण के डोले के भ्रमण के साथ नगर भर में दही हांडी भी लुटाई जाएगी। महापर्व को लेकर प्रशासन ने बैठक लेकरअपनी तैयारी कर ली है। रविवार की दोपहर 12 बजे महावीर मंदिर प्रांगण से भगवान का डोला निकलेगा जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए देर शाम सात बजे वापस मंदिर पहुंचेगा आयोजन समितियों ने बताया कि इस चार दीगर राज्यों से गोविंदाओं की टोली इनामी मटकी लूटने आ जाएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!