Friday, February 27, 2026
More

    निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से बाईक सवार युवक की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

    राजनांदगांव। शहर के कन्हारपुरी वार्ड में मंगलवार की देर रात बाइक सवार एक युवक की निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे मैं गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ठेकेदार की लापरवाही दिखाई दे रही है। लगभग डेढ़ महीने से पुराने पुलिया को तोड़े जाने के बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा था, वही बैरिकेडिंग व्यवस्था भी नहीं थी, जिसके चलते बाइक सवार सीधे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    राजनांदगांव शहर के कन्हारपुरी वार्ड नंबर 34 में बुधवार रात लगभग 11 बजे कन्हारपुरी वार्ड के ही निवासी आकाश साहू अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया । निर्माणाधीन पुलिया खुला हुआ था, जिसमें उसकी बाइक सीधे गड्ढे में गिर गई । घटना के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक जिस सड़क की पुलिया में गिरा उसका निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा था, जबकि सड़क लोक निर्माण विभाग की थी। घटना की सूचना मिलने पर सुबह महापौर मधुसूदन यादव मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने इस मामले में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसमें कुछ त्रुटि हुई है ।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!