बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

रायपुर।राज्य के बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड  तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी कर दी गई है। इन प्रवेश परीक्षाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी एससीइआरटी के वेबसाईट में काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।संचालक एससीइआरटी ने बताया कि विस्तृत सीट आवंटन कार्यक्रम, आवश्यक दिशा निर्देश, प्रवेश नियम व प्रक्रिया, महाविद्यालयों व संस्थानों की सूची व शुल्क की जानकारी एससीइआरटी रायपुर के वेबसाइट में उपलब्ध है। आबंटन प्रक्रिया व्यापम द्वारा जारी प्री.बी.एड/प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2025 के प्राप्तांक के आधार पर तथा बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. में शासन द्वारा विगत 07 अगस्त को जारी नियम निर्देशानुसार 10+2 के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड., बी.एससी.बी.एड. के अभ्यर्थियों की ऑनलाइन आवंटन हेतु फार्म जमा करने की तिथि 29 अगस्त से 04 सितम्बर तक निर्धारित की गई है। इसी तरह प्रथम चरण की प्रथम सूची हेतु 09 से 10 सितम्बर तक दावा आपत्ति के लिए प्रथम चरण की प्रथम सूची 11 सितम्बर को जारी की जाएगी तथा आबंटित अभ्यर्थी के लिए महाविद्यालय में प्रवेश हेतु 11 से 15 सितम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों की जानकारी 16 सितम्बर तक दी जाएगी और प्रथम चरण की द्वितीय सूची दावा आपत्ति हेतु 17 सितम्बर, प्रथम चरण की द्वितीय सूची 18 सितम्बर तक ली जाएगी। प्रथम चरण की द्वितीय सूची में आबंटित अभ्यर्थी द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश हेतु तिथि 18 से 22 सितम्बर निर्धारित की गई है। रिक्त सीटों की जानकारी 23 सितम्बर तक दी जाएगी। प्रथम चरण की द्वितीय सूची दावा आपत्ति हेतु 24 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। प्रथम चरण की तृतीय सूची 25 सितम्बर को जारी की जाएगी। प्रथम चरण की तीसरी सूची में आबंटित अभ्यर्थी 25 से 29 सितम्बर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं तथा रिक्त सीटों की जानकारी 30 सितम्बर तक दी जाएगी।

Hot Topics

Related Articles