Thursday, February 26, 2026
More

    बस में सफर कर रही महिला का सोना और पैसा चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार

    राजनांदगांव ।बस में यात्रा कर रही महिला से सोने के जेवरात चुराने वाली महाराष्ट्र की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।राजनांदगांव में कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महिला डोंगरगांव से राजनांदगांव के लिए एक यात्री बस में सफर कर रही थी। तभी तीन अज्ञात महिला बस में चढ़ी और विवाद करते हुए उसके पास बैठ गई। प्रार्थी जब राजनांदगांव पहुंची और दूसरा बस पकड़ने अपने रुपए व गहने के बैग को चेक किया तो उसमें से करीब ढ़ाई लाख रुपए के सोने के जेवरात गायब थे। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई।इसके बाद कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रुट के सभी सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर महाराष्ट्र की रहने वाली बिजुरिया बाई गायकवाड़ए पूजा नाडे और रेखा पात्रे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार किया। वहीं उन्होंने कामठी के सुनार सतीश वर्मा को चोरी के जेवरात बेचने की जानकारी दी। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनार से गलाया गया सोना भी जब्त कर लिया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!