Wednesday, February 25, 2026
More

    महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी, आपके खाते में नहीं आए पैसे ? करें यह काम

    रायगढ़।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में मंच से महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। उन्होंने 69,15,994 महिलाओं के महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया।

    छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना की 19 वीं किस्त का हर महिला को इंतजार था। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए उनके बैंक खाते में जारी किए जाते है। छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं।

    आपके खाते में ना आए रकम तो क्या करें?

    अगर महतारी वंदन की 19 वीं किस्त की रकम आपके खाते में ना आए तो ऐसे में क्या करना चाहिए। इसके लिए हम आपको आगे बता रहे हैं।

    सिंतबर महीने की महतारी वंदन योजना की 19 वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपको बैंक अकाउंट में योजना के पैसे नहीं पहुंचते है तो इसके लिए आप https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकती है। यहां आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर(हेल्प डेस्क नं : +91-771-2220006) पर कॉल कर अपनी शिकायत का समाधान पा सकती है। इसके साथ ही आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर यहां के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती है।

    इसके अलावा आप इस लिंक पर जाकर अपने क्षेत्र के दिए गए कंट्रोल रूम नंबर पर भी संपर्क कर सकती हैं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!