Wednesday, February 25, 2026
More

    मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत, निकले थे झांकी देखने

    खैरागढ़। खैरागढ़ में झांकी देखने निकले परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिसमें मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू (32) अपने भांजे मोहित साहू (13), पत्नी करिश्मा साहू और दो नन्हीं बेटियों (डेढ़ और तीन साल) को लेकर बाइक से राजनांदगांव झांकी देखने जा रहे थे। ठेलकाडीह से पहले आशीर्वाद ढाबा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिलेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी करिश्मा और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!