Saturday, February 28, 2026
More

    डोंगरगढ़: चाकू लहराकर आम जनता को डराने वाला आरोपी डोंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ाधारदार चाकू जप्त

    राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस द्वारा लगातार गश्त और सख्ती का असर दिख रहा है। डोंगरगढ़ पुलिस ने सोमवार को एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो चौक-चौराहे पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम यादव पिता कल्लू राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, खुंटापारा, डोंगरगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार लोहे का चाकू जब्त किया है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बलराम यादव आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के दो मामले दर्ज हैं –

    1. अपराध क्रमांक 444/2020 धारा 34(1) आबकारी एक्ट
    2. अपराध क्रमांक 570/2019 धारा 34(1) आबकारी एक्ट

    एसपी राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देश और एएसपी राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार बदमाशों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!