Saturday, February 28, 2026
More

    गरियाबंद में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, कई नक्सली मारे गए, IG अमरेश मिश्रा ने दी जानकारी

    गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा ने बताया कि जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है और इलाके को पूरी तरह घेरकर कार्रवाई की जा रही है। IG अमरेश मिश्रा ने कहा, “गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गोलीबारी रुक-रुक कर हो रही है। हमारी टीमें सतर्कता से ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं। कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है, लेकिन इसका आधिकारिक आंकड़ा मेडिकल और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही सामने आएगा।” जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की उपस्थिति की पुष्टि होने के बाद इलाके में घेराबंदी की थी। इसके बाद नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल दुर्गम जंगल क्षेत्र में है, जिससे ऑपरेशन में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षाबलों की टीमें लगातार इलाके की तलाशी ले रही हैं और घायल नक्सलियों की तलाश कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है ताकि नक्सली किसी अन्य दिशा में भाग न सकें। IG ने बताया कि अभियान में पुलिस, एसटीएफ, DRG सहित कई बल शामिल हैं।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!