Thursday, February 26, 2026
More

    नान घोटाला: ED ने आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया

    रायपुर । बहुचर्चित नागर‍िक आपूर्ति निगम (नान ) घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक शुक्ला और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 16 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी की टीम थोड़ी देर में दोनों को दिल्ली लेकर रवाना होगी। दिल्ली ईडी की टीम सुबह से ही रायपुर कोर्ट में डटी थी।

    आपको बता दें कि, बहुचर्चित नान घोटाला केस में डॉ. शुक्ला और अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को पहले दो हफ्ते ईडी की कस्टडी में रहना होगा। उसके बाद दो हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इसके बाद ही उन्हें जमानत मिल सकेगी। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों ने 2015 में दर्ज नान घोटाला मामले और ईडी की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

    18 सितंबर को ईडी की टीम ने की थी छापेमारी

    सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका के खारिज होने के दूसरे ही दिन यानी 18 सितंबर को ईडी की टीम ने डॉ. आलोक शुक्ला के भिलाई के तालपुरी स्थित घर में दबिश दी थी। उस दौरान डॉ. आलोक शुक्ला ED की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अपलोड नहीं होने का हवाला देते हुए सरेंडर करने से रोक दिया था। इसके अगले दिन यानी 19 सितंबर को उनके सरेंडर आवेदन पर आज 22 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी गई थी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!