रायपुर।भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव होंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विकासशील भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष उन्नीस सौ चौरानवे बैच के अधिकारी हैं।वे वर्ष 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। जनवरी 2024 से वे एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर कार्यरत हैं। विकासशील वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आगामी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।





