निर्माणधीन प्लांट हादसा: छह मजदूरों की मौत , रेस्क्यू जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन प्लांट में अचानक सिल्ली (कंक्रीट संरचना) गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब निर्माणाधीन प्लांट के पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में काम चल रहा था। अचानक सिल्ली भरभराकर गिर गई और नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के वक्त दर्जनभर से अधिक मजदूर मौके पर मौजूद थे। देखते ही देखते पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।  मौत और घायल हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान जारी पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हैं। भारी मशीनरी की मदद से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को राहत कार्य में सहयोग दिया। अधिकारियों का कहना है कि अभी मलबे में कितने मजदूर फंसे हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

 

 

Hot Topics

Related Articles