रायपुर। सीएम विष्णु देव साय वित्तीय वर्ष 2025-26 के सालाना बजट में प्रावधानित पूंजीगत व्यय के विरूद्ध व्यय की समीक्षा करेंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने सभी एसीएस / प्रमुख सचिव / सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। नए मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में भी यह पहली आधिकारिक बैठक होगी। बैठक 1 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगी। विभागीय अधिकारियों को भेजें पत्र में प्रमुख सचिव ने कहा है कि कुछ विभागों का पूंजीगत व्यय गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम परिलक्षित हो रहा है, जबकि इस वर्ष विगत वर्ष से 18% अधिक पूंजीगत व्यय किया जाना है। वित्तीय वर्ष की प्रथम छःमाही समाप्ति की ओर है, अतः आगामी छःमाही में अधिकतम पूंजीगत व्यय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस बैठक के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय एवं चतुर्थ तिमाही की कार्य योजना, जिसमें विभाग द्वारा कितना व्यय किया जाना संभावित है, की जानकारी। (ii) वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के बजट में शामिल कार्यों की संख्या, राशि एवं इसके विरूद्ध अभी तक जारी की गई प्रशासकीय स्वीकृति (राशि एवं कार्यों की संख्या) तथा अद्यतन व्यय की जानकारी। (iii) इस वर्ष स्वीकृत कार्यों में से कितने कार्यों की निविदाएं जारी की गई है एवं कितने कार्य आदेश जारी किये गये है, की संख्या एवं राशि की जानकारी 30 सितंबर तक मांगी है।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री साय इस वर्ष के पहले दिन यानि 01 जनवरी को सचिवों के साथ हुई बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा करेंगे।





