राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर शहर में गरबा महोत्सवों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में गायत्री विद्यापीठ, केसर नगर के विशाल मैदान में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की ओर से भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बारिश के चलते मैदान में आकर्षक ढंग से विशाल टिन शेड सजाया गया। जिसके नीचे हजारों की भीड़ ने गरबा की मस्ती का आनंद लिया। 24 सितंबर को आयोजित गरबा महोत्सव की खास आकर्षण रही जबलपुर की सुप्रसिद्ध सिंगर प्रीति सरगम सिंह जिन्होंने अपनी मधुर आवाज़ और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक सभी देर रात तक थिरकते रहे।
गरबा महोत्सव के अध्यक्ष लायंस अमित खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन में रेट्रो ट्रेडिशनल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिनमें प्रमुख रहे स्वीट परफॉमेंस किड सिद्धि साहू, बेस्ट ड्रेसअप फिमेल भूमिका देवे, बेस्ट ड्रेसअप मेल प्रमय सेठीया, बेस्ट गरबा फिमेल कात्यांशी गुप्ता, बेस्ट गरबा मेल क्रिश गेन्ड्रे, जोरदार परफॉमेंस सुप्रिया खोब्रागड़े, बेस्ट एक्सप्रेशन बैजनी यादव, बेस्ट गरबा किड दिव्या सिंह राजपूत, बेस्ट डूयेट (भाई/बहन) संदीप और कोमल, एनर्जेटिक परफॉमेंस रोशनी नागवंशी,
एलीगेंट परफॉमेंस लक्ष्मी साहू, परफेक्ट परफॉमेंस गौख झा इसके अलावा नवरंग ड्रेस पहनकर आने वाले प्रतिभागियों को निपोंन पेंट की ओर से विशेष इनाम भी दिया गया।आयोजन समिति ने बताया कि 25 व 26 सितंबर को अहमदाबाद से गरबा फेमस सिंगर राज्यवर्धन सुधार विशेष तौर से उपस्थित रहेंगे। आज 25 सितंबर को गरबा महोत्सव पूरी तरह से दिव्यांग जनों को समर्पित रहेगा। इस दिन अभिलाषा आस्था मनोकामना सीआरसी सेंटर के विशेष बच्चों द्वारा गरबा खेला जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सभी वर्गों की सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, डॉ पुखराज बाफना, आकास चोपड़ा, शारदा तिवारी, श्रीमती रेखा दिनेश साहू, चेयरमेन राजा माखीजा, संयोजक-बृजकिशोर सुरजन, नेहा गुप्ता, संतोष लोहिया, राजकुमार शर्मा, अशोक पवार, तरणदीप सिंह अरोरा, शोभा चौरसिया, टीना खंडेलवाल, शोभा शर्मा, सुरेश शर्मा, मुकेश चौबे, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, कंचन चौबे, मुकेश शर्मा, रणदीप सिंह भाटिया, मानव देशमुख आदि उपस्थित थे।





