राजनांदगांव।नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ रोड में रफ्तार का कहर कम नहीं हो रहा है। लगातार दूसरे दिन फिर सड़क दुर्घटना सामने आई है। इसमें एक की मौत हो गई। रविवार दोपहर 1 बजे मोपेड को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई।
बसंतपुर के बैजनाथ नगर में रहने वाले 62 वर्षीय कार्तिक यादव अपने साथी महेश यादव के साथ माता के दर्शन करने डोंगरगढ़ गए थे, लौटते वक्त टेका हल्दी गांव के पास हुए हादसे में कार्तिक यादव और महेश यादव को गंभीर चोटें आई थी, उन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां कार्तिक की मौत हो गई। कार्तिक छग के लोक कलाकार कांति कार्तिक यादव के पिता थे। महेश का इलाज जारी है।





