Friday, February 27, 2026
More

    लाॅज में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या का खुलासा, शादी करने से इंकार करने पर नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने ले ली जान

    रायपुर। राजधानी रायपुर के एक लाॅज में हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि 16 साल की इस लड़की का रायपुर में इंजीनियरिंग के छात्र से अफेयर चल रहा था। प्रेग्नेंट होने के बाद लड़की ने जब अपने बाॅयफ्रेंड से शादी की बात कही, तो उसने लड़की को ही जान से मारने की धमकी दे दी। प्रेमी की बेवफाई से परेशान लड़की ने लाॅज के कमरें में ही सो रहे बाॅयफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर बिलासपुर लौट गयी।

    यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गंज थाना क्षेत्र के एवन लॉज में एक दिन पहले 29 सितंबर को एक युवक की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जब इस हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की तो मृतक की पहचान 20 साल के मोहम्मद सद्दाम के रूप में की, जो कि बिहार का रहने वाला था। रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

    पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 27 सितंबर को मोहम्मद सद्दाम अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ एवॉन लॉज पहुंचा था। इसके बाद 27 सितंबर को वह नाबालिग के साथ लॉज से बाहर निकलते हुए दिखा, लेकिन 28 सितंबर को वह नहीं निकला। 28 सितंबर को सिर्फ नाबालिग लॉज से बाहर आती दिखी। इसके बाद 29 सितंबर को लाॅज के कमरें से निकलते हुए न लड़का और न लड़की कोई नजर नहीं आए। इसके बाद लॉज के स्टाफ ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा खुला नहीं। इसके बाद गंज थाने में इसकी सूचना दी गई।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!