रायपुर। धर्मांतरण के अड्डे का बजरंग दल ने भंडाफोड़ किया। पुलिस की टीम मौके से धर्मांतरण करा रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है। धर्मांतरण रोकने बजरंग दल हमेशा एक्टिव रहते है। सरस्वती नगर के कुकुरबेड़ा इलाके में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद थाना परिसर में ही एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों को जमकर पीटा। पूरी घटना पुलिस के सामने हुई थी। इससे पहले पुरानीबस्ती, खमतराई में भी बवाल हो चुका है। धर्मांतरण को लेकर शहर की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पहले सामान्य विरोध-प्रदर्शन करते थे, लेकिन मामला अब मारपीट तक पहुंच गई है। इस स्थिति को अफसर संभाल नहीं पा रहे हैं।





