Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव : महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जेल भेजा गया

    राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने चौकी सुकुलदैहान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6:45 बजे जब वह अपने दुकान पर थी, तभी ग्राम हरदी निवासी चंद्रेश खुटेल पिता टीकम खुटेल (उम्र 22 वर्ष) वहां पहुंचा और उससे गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की।

    प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296, 74 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला कायम किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चंद्रेश खुटेल को गिरफ्तार कर लिया। अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!