Wednesday, February 25, 2026
More

    राज्योत्सव मेला स्थल पहुंच रहे सीएम विष्णुदेव साय

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लेने नवा रायपुर पहुंचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे. 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचेंगे, जहां 1:00 बजे तक राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन करेंगे. निरीक्षण के बाद 1:00 बजे मेला स्थल से मंत्रालय महानदी भवन के लिए रवाना होंगे. 1:10 बजे वे मंत्रालय पहुंचकर 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!