Tuesday, February 24, 2026
More

    राजनांदगांव : शिक्षक अपने जीवन का सर्वोत्तम समय स्कूल एवं शिक्षण कार्य में दें -कलेक्टर

    राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शासकीय डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकंडरी स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में बोर्ड परीक्षा के परिणाम सुधारने के लिए जिले के प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली।

    कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी प्राचार्यों से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम राज्य स्तर पर अच्छा होना चाहिए। इसके लिए सभी प्राचार्यों को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्राचार्यों को अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक की पहचान उसके शिक्षण कार्य से होती है। बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और अच्छा कार्य करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अपने जीवन का सर्वोत्तम समय स्कूल एवं शिक्षा के क्षेत्र में दें। जिससे अच्छे शिक्षक की पहचान बनती है।

    उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर होना चाहिए। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष ध्यान देते हुए कार्य करना चाहिए। जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं होने पर संबंधित शिक्षकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम लाने के लिए अच्छी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। बच्चों का समय पर सिलेबस पूर्ण कर प्रश्नों को हल कराने के लिए प्रेक्टिस कराने कहा। इसके साथ ही मंथली टेस्ट लेने कहा। बच्चों के मंथली टेस्ट परीक्षा की पुस्तिका को दूसरे स्कूलों में जांच कराने कहा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!