Tuesday, February 24, 2026
More

    रायपुर में हुई हल्की बारिश, कई जिलों में छाए बादल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ठंड की दस्तक के बीच शनिवार की शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। शनिवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश भी हुई है और कई इलाकों में रविवार सुबह भी बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।  मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि, बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠ वहीं मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेले। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में बादळ छाए रहने की भी बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!